Varanasi UP…पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का निधन, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार।

पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का निधन, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार।

वाराणसी भारतीय जन जागरण समिति के संरक्षक एवं पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले 20 दिनों से अस्पताल के आईसीयू में कोमा की स्थिति में भर्ती थे। शनिवार, 19 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुत्र पल्लव ने मुखाग्नि दी।
अंतिम दर्शन में परिजनों, समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें संस्थापक सदस्य, मार्गदर्शक और सरल स्वभाव के समाजसेवी के रूप में याद करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
स्व. श्रीवास्तव मूल रूप से चंदौली जनपद के बभनियाँव गांव के निवासी थे और वर्तमान में वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित अन्य सदस्य हैं।

Related posts