CMS/BSB से PRKS व NFIR प्रतिनिधियों की मुलाक़ात, कर्मचारियों व मरीजों की समस्याएं उठाईं

वाराणसी आज CMS/BSB से PRKS के कार्यकारी अध्यक्ष एवं NFIR के जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुलाक़ात कर अस्पताल में कर्मचारियों व मरीजों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
मुलाक़ात के दौरान प्रमुख रूप से प्रत्येक बेड पर स्टूल की व्यवस्था, पैथोलॉजी में स्टाफ की कमी, केबिन 2 व 3 में अटेंडेंट के बैठने की सुविधा, मरीजों के रेफर होने पर अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इसके अलावा महिला वार्ड के पास वाटर कूलर लगाने, जनरल मेडिसीन विभाग में डॉक्टरों की कमी दूर करने, दंत चिकित्सक के व्यवहार में सुधार तथा चिकित्सकों व विशेषज्ञों की उपलब्धता दर्शाने वाला बोर्ड लगाने की भी मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने अपंग व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अलग व कम ऊंचाई का काउंटर बनाने, हाउसकीपिंग सहायकों के उचित समायोजन और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस मुलाक़ात में रमेश मिश्रा (जोनल सेक्रेटरी NFIR व कार्यकारी अध्यक्ष PRKS) के साथ श्याम झा (मंडल मंत्री), अरविंद (मंडल संगठन मंत्री), मुरारीलाल मिश्रा, पी. डी. श्रीवास्तव, राम प्यारे शर्मा, जावेद, अख्तर, अविनाश, बृजेश, संजय तिवारी, राहुल, उज्जवल उपाध्याय, प्रवीण शुक्ला, अविनाश सिंह, राजेश ओझा, आजाद सहित कई कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

