Varanasi UP…बीएचयू में “एग्रो-इंडस्ट्री, अकादमिया एवं किसान सम्मेलन–2026” संपन्न

बीएचयू में “एग्रो-इंडस्ट्री, अकादमिया एवं किसान सम्मेलन–2026” संपन्न

वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय “एग्रो-इंडस्ट्री, अकादमिया एवं किसान सम्मेलन–2026” का सफल समापन हुआ। दूसरे दिन विशेषज्ञों ने फसल समूहकरण, सीमित कीटनाशक उपयोग और जैव-कीटनाशकों के नए नियमों पर चर्चा की। साथ ही प्रिसिशन खेती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन तकनीक और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया गया।
समापन सत्र में कृषि मशीनरी कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, महिला किसानों के प्रशिक्षण, प्रसंस्करण उद्योग और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। विशेषज्ञों ने किसानों की आय बढ़ाने, बदलती बाजार मांग के अनुसार उत्पादन और FPO के सशक्तिकरण की आवश्यकता बताई। सम्मेलन में कृषि के लिए तकनीकी नवाचार, स्थिरता और उद्यमिता विकास को प्रमुख समाधान के रूप में रेखांकित किया गया।

Related posts