Varanasi UP…महामना की बगिया बीएचयू में ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ का भव्य आयोजन,देश भर की विभूतियां हुईं सम्मानित।

महामना की बगिया बीएचयू में ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ का भव्य आयोजन,देश भर की विभूतियां हुईं सम्मानित।

वाराणसी (काशी): धर्म और संस्कृति की नगरी काशी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के सेमिनर काम्प्लेक्स के परिसर में आज ‘खुशी की उड़ान’ संस्था द्वारा ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महामना को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्लन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए तुलसी के पौधे में जलार्पण कर किया गया।
इस गौरवशाली कार्यक्रम में भारत के विभिन्न जनपदों से चुनकर आई उन शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, कला और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों का संगम संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कर्मयोगियों को एक मंच प्रदान करना और उनके प्रयासों को पहचान दिलाना था। चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खास बात यह रही कि इसमें केवल गिने-चुने क्षेत्रों से ही नहीं, बल्कि भारत के सुदूर जनपदों से आए लोगों को भी स्थान मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘खुशी की उड़ान’ संस्था पिछले कई वर्षों से सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह सम्मान समारोह उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य रूप से श्रीमती पूनम मौर्या ,जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी, श्रीमती मीना चौबे, प्रदेश मंत्री भाजपा, अम्बरीश सिंह भोला मानक सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण,श्री सचिंद्र नाथ जी महाराज (श्रीकुल पीठाधीश्वर )मैक्सवेल ग्रुप के डॉ कृष्णानंद पाण्डेय, एवं संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट सारिका दुबे जी के कर कमलों से हुआ ।
समारोह के अंत में संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने दोहराया कि उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और नारी सशक्तिकरण व मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,पंडित शिवदत्त द्विवेदी, डॉ रिचिक त्रिपाठी, श्री लक्ष्मीकांत अग्रहरि,श्रीमती अन्नपूर्णा दुबे, रितेश मिश्र, प्रियांशु, प्रियंका, सुकन्या, विकास, देवेश, प्रदीप जायसवाल, विशाल, संतोष, कृतिका, रेखा, स्वीटी, प्रेमलता, नेहा, रिया, गायत्री तथा इत्यादि उपस्थित रहे ।।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ ओमप्रकाश दुबे ने किया ।

Related posts