आईसीएसआई वाराणसी चैप्टर में शैक्षणिक संगोष्ठी का सफल आयोजन।

वाराणसी: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI–NIRC) के वाराणसी चैप्टर द्वारा एक शैक्षणिक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता सीएस सुरेश पांडेय ने कंपनी अमेंडमेंट बिल 2026 विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विषय के व्यावहारिक पहलुओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाते हुए प्रोफेशनल कार्यों में इसके महत्व पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर के चेयरमैन सीएस नीरज तिवारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कंपनी अमेंडमेंट बिल 2026 कंपनी सचिवों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें निरंतर अपडेट रहना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीएस अजय जायसवाल, सीएस नमिता उज्ज्वल, सीएस अमित, सीएस शशांक दुबे और सीएस शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में वाराणसी चैप्टर के अनेक कंपनी सचिवों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन सीएस सुशांत द्वारा किया गया।

