मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार

रामनगर (वाराणसी) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा एवं अनर्गल टिप्पणी करने वाले रामनगर रामपुर वार्ड निवासी सौरभ त्रिपाठी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आप को बताते चलें कि सौरभ त्रिपाठी योगी जी के खिलाफ अभद्र भाषा एवं अनर्गल टिप्पणी कर रहा था कुछ स्थानीय लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को ट्वीट कर किया इसके अलावा मंगल सिंह नामक व्यक्ति ने भी रामनगर थाने में तहरीर दिया पुलिस के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज से पूर्व में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुका है और रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में पूर्व में राम की भूमिका भी निभा चुका है

