Varanasi UP…न्यू कॉलोनी गोइठहां स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में 24-25 अप्रैल को भव्य देवी जागरण व विशाल भंडारा

न्यू कॉलोनी गोइठहां स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में 24-25 अप्रैल को भव्य देवी जागरण व विशाल भंडारा

न्यू कॉलोनी गोइठहां स्थित श्री श्री 1008 प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में 24 एवं 25 अप्रैल को भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के सेवक सूर्यनारायण पांडे (पप्पू) ने दी।
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार कर देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तजन रातभर भक्ति गीतों का आनंद लेंगे। इसके पश्चात 25 अप्रैल को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts