Varanasi UP….विश्वविद्यालय में करियर प्लेसमेंट सेमिनार का आयोजन, 115 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विश्वविद्यालय में करियर प्लेसमेंट सेमिनार का आयोजन, 115 विद्यार्थियों ने लिया भाग।

वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में आज कैम्पस प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा इमार्टिकस लर्निंग, लखनऊ के सहयोग से करियर प्लेसमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 115 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर सहभागिता की।
सेमिनार के अंतर्गत विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम चरण में संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ पूर्व-नियोजन वार्ता करते हुए प्रशिक्षण, प्रस्तावित पदों के कार्यक्षेत्र तथा वेतन-भत्तों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय रोजगार योग्यता परीक्षण ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न निवेश एवं खुदरा बैंकों में केवाईसी विश्लेषक, संचालन सहायक, व्यापार एवं निपटान विश्लेषक, बैंक अधिकारी तथा संचालन कार्यकारी जैसे पदों पर 4.5 से 7 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी।
कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व शिष्टाचार भेंट के दौरान माननीय कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कम्पनी प्रतिनिधि उत्कर्ष सोनी एवं अमरजीत सिंह का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की समन्वयक एवं निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कुलपति सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Related posts