सारनाथ स्थित शक्तिपीठ में स्थापना दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन।
26 अप्रैल से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू।


वाराणसी। प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम (शक्तिपीठ, सारनाथ) के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विविध धार्मिक आयोजनों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री सनातन जागृति शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 7 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ होगा, जो सारंगनाथ मंदिर से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। इसके उपरांत 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा व्यास के रूप में पूज्य श्री आलोक कृष्ण जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
6 मई 2026 (बुधवार) को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा, वहीं 7 मई 2026 (गुरुवार) को श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के निवेदक महंत आचार्य विद्या निवास जी (संस्थापक/अध्यक्ष) हैं, जबकि वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय दुबे का विशेष सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो० वंदना झा (JNU) की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आयोजन स्थल: प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम, शक्तिपीठ, सारनाथ, वाराणसी।
ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
