सेंट जॉन्स मौली एलुमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव।

वाराणसी, सेंट जॉन्स मौली एलुमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक दि बनारस क्लब लिमिटेड के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अमित लखमानी ने करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2025-2026 के क्रियाकलापों का विवरण प्रस्तुत किया तथा वर्ष भर सदस्यों द्वारा संगठन को मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में वार्षिक रिपोर्ट सचिव वैभव अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि कोषाध्यक्ष अमित मोदी ने आय-व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया।
चुनाव अधिकारी सचिन अग्रवाल एवं मोहित मेहरा की देखरेख में वर्ष 2026-2027 के लिए संचालक मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें पुनीत कपूर को अध्यक्ष, विजय पेशवानी को उपाध्यक्ष, सिद्धांत सिंह को सचिव, वैभव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।
संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक रोहित कपूर ने एसोसिएशन के विस्तार और अब तक किए गए कार्यों पर संतोष जताते हुए पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। संरक्षक वैभव कपूर ने संस्था में पारिवारिक माहौल बनाए रखने की बात कही, वहीं संरक्षक मनीष माहेश्वरी ने संस्था के उद्देश्यों को सदैव ध्यान में रखने पर बल दिया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं मुख्य संरक्षक फादर सुसाइ राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों से विद्यालय गौरवान्वित होता है। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुनीत कपूर ने अपने प्रथम संबोधन में कार्यकाल की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में आयुष खत्री, गुंजन चांडक, सलिल शाह, अभिषेक मैरोलिया, उदय राजगढ़िया, वरुण मुंद्रा, शाश्वत खेमका, विजय गुप्ता, अपूर्व मितल और निशांत अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

