वाराणसी में एसटीएफ व कैण्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 107 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में यूपी एसटीएफ और थाना कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 107.140 किलो अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये), एक चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अजय गिरि (42) निवासी जनपद मऊ बताया गया है। यह कार्रवाई 26 अप्रैल को इमलिया घाट, फुलवरिया क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

