Varanasi UP…बनारस के युग वर्मा ने ISC 10वीं में 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

बनारस के युग वर्मा ने ISC 10वीं में 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

वाराणसी के चेतगंज निवासी युग वर्मा ने ISC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 99.00% अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। वे डॉ. सुजीत कुमार वर्मा के पुत्र हैं। युग ने अधिकांश विषयों में 100% अंक हासिल किए और लगातार हर वर्ष 98% से अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान बनाए रखा है। नियमित 6–8 घंटे की सेल्फ स्टडी और अनुशासित दिनचर्या उनकी सफलता का आधार रही। उनकी इस उपलब्धि से बनारस में खुशी की लहर है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Related posts