Varanasi UP….भाविप की नीलकण्ठ शाखा ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया नृसिंह प्रकाट्य दिवस।

भाविप की नीलकण्ठ शाखा ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया नृसिंह प्रकाट्य दिवस।

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा संस्कार सूत्र के अंतर्गत नृसिंह मठ प्रांगण में चल रहे नृसिंह प्रकाट्य महोत्सव के अवसर पर बैशाख शुक्ल चतुर्दशी, 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सायं 5 बजकर 28 मिनट पर भगवान नृसिंह प्रकाट्य दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में मठ के बटुकों, पुजारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता संकठा जी के वार्षिक श्रृंगार का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित सौरभ मिश्रा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही उन्होंने अपनी स्वरचित संक्षिप्त एवं सारगर्भित ‘सम्पूर्ण रामायण चालीसा’ का लोकार्पण किया तथा उसका सस्वर पाठ भी किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव कमल कुमार सिंह, अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, वित्त सचिव (कोषाध्यक्ष) सतीश सिंह, यशोदा बरनवाल, ऊषा सिंह, अंजना सिंह, नृसिंह मठ सेवा समिति के प्रमुख विजय चौधरी, धर्म जागरण न्यास के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह, कार्यक्रम संयोजक कामेश्वर पाठक, स्थानीय पार्षद संजय विसम्भरी (काल भैरव वार्ड), विकास मेहरोत्रा, सुनील गुजराती, दीपक कुमार सेठ, सौरभ मिश्रा, समर्थ केशरी, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजू वर्मा, कृष्ण कुमार, विष्णु दयाल सेठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts