Varanasi UP…अक्षय तृतीया लकी ड्रॉ में ₹1.5 लाख कैशबैक वितरित, रामजी सिंह बने सबसे बड़े विजेता।

,अक्षय तृतीया लकी ड्रॉ में ₹1.5 लाख कैशबैक वितरित, रामजी सिंह बने सबसे बड़े विजेता।

वाराणसी: भेलूपुर स्थित बनारस स्वर्ण कला केन्द्र दी ओरिजिनल्स में 3 मई को अक्षय तृतीया लकी ड्रॉ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ₹1,50,000 का कैशबैक ग्राहकों को दिया गया। रामजी सिंह को ₹10,792 का सर्वाधिक कैशबैक मिला।

मुख्य अतिथि भारती मधोक, डॉ. गौतम चक्रवर्ती व डॉ. एच.एस. शुक्ला ने विजेताओं को सम्मानित कर संस्थान की पारदर्शिता व विश्वसनीयता की सराहना की। निदेशक अनिल कुमार जायसवाल ने ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ऑफर्स जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक व संस्थान की टीम मौजूद रही।

Related posts