गुजरात स्थापना दिवस पर डांडिया–गरबा की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।
वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जबकि समन्वयक प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने गरबा-डांडिया को लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति बताया।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
