Varanasi UP…बागबान महिला संस्था ने सेवा कार्य में दिखाई मानवीय संवेदना।

बागबान महिला संस्था ने सेवा कार्य में दिखाई मानवीय संवेदना।

वाराणसी, सिंधी समाज की प्रमुख महिला संगठन “बागबान” संस्था द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत सोनिया झूलेलाल मंदिर के समीप शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को शरबत के साथ बिस्किट, टॉफी, लड्डू, चना आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की आरती, हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भोग अर्पित कर सेवा कार्य प्रारंभ किया गया।

संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कीर्ति बिजलानी एवं कोषाध्यक्ष जया पाहुजा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ऋतिका अलवानी, गीतु कुंदनानी, कोमल लालवानी, भावना सोनेजा, शीतलानी, रोशनी हिरानी, वर्षा बालचंदानी, ज्ञानी प्रधवानी, नीलम वासवानी, मधु विशनानी, मिस्टी वाधवानी, पूर्णिमा खत्री, मधु डोडवानी, पायल राजवानी, दिशा तुलस्यानी, मेहर चावला, मुस्कान रूपानी सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

वहीं वर्षा लालवानी, हर्षा केशवानी, पूजा बदलानी, मधु मोटवानी, सुनीता पंजवानी, पूजा लखमानी, श्वेता चांगरानी, संजना रूपानी एवं संगीता बढ़ानी सहित अन्य सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts