गरीब बच्चों के लिए ‘टीम शिव’ ने किया वॉटरकूलर दान, गर्मी में मिलेगा शीतल जल।
वाराणसी, व्यापारी नेटवर्क “टीम शिव” द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए शिवपुर स्थित “भारतीय शिशु मंदिर विद्यालय” में वॉटरकूलर दान किया गया। यह विद्यालय अत्यंत गरीब बच्चों को न्यूनतम शुल्क में शिक्षा प्रदान करता है, ऐसे में इस पहल से छात्रों को आगामी गर्मी में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इस पुनीत कार्य के अवसर पर व्यापारी नेटवर्क के संस्थापक अपूर्व मित्तल, टीम शिव के अध्यक्ष धनंजय सिंह, साक्षी सर्राफ, गुंजन जालान, वेद, रोहित जायसवाल एवं रौनक जालान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आर.डी. शर्मा तथा शिक्षक नारायण सर्राफ, दीना आचार्य, राखी मैम और रीता मैम ने टीम शिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से बच्चों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया।
टीम शिव के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि व्यापारी नेटवर्क एक व्यापारिक संगठन है, जिसमें वाराणसी और जौनपुर के लगभग 350 व्यापारी सदस्य जुड़े हैं। संस्था व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहती
