Varanasi UP…गेल पी एम जी कनेक्शन के लिए QR कोड स्कैन करें और रजिस्टर करें ।

गेल पी एम जी कनेक्शन के लिए QR कोड स्कैन करें और रजिस्टर करें ।

वात्सा रेजीडेंसी’ में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी क्रम में चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘वात्सा रेजीडेंसी’ में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ की गई है और इसे पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि वात्सा रेजीडेंसी एक नवीन रूप से स्थापित वाणिज्यिक होटल है, जो इस क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठानों में शामिल है। पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम), गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं वाराणसी सीजीडी प्रमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के नवाज़िश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक), प्रवीण गौतम, मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग), जो वाराणसी में विपणन गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं; तथा देबाशीष साहू, सीनियर ऑफिसर

 

(मार्केटिंग), सुमित सागर (सीनियर इंजीनियर) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि, पूर्व में इस होटल के संचालन हेतु अनुमानतः प्रतिमाह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब इन सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे इन्हें अन्य स्थानों पर उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा और अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। पीएनजी से जुड़ने के साथ होटल को निरंतर एवं निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च स्तरीय सुरक्षा, परिचालन लागत में कमी तथा पर्यावरण-अनुकूल ईंधन जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगे। इसके उपयोग से होटल की कार्यप्रणाली पी.एन.जी गैस अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं कुशल बनेगी। साथ ही, एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं उनसे जुड़े जोखिमों और असुविधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस प्रतिष्ठान को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना वाराणसी में वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तक स्वच्छ ऊर्जा पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल होटल, कैटरिंग यूनिट और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों को हरित एवं सतत ऊर्जा से जोड़ते हुए वाराणसी को अधिक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की गेल (इंडिया) लिमिटेड की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

Related posts