सोमनाथ हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प : प्रधानमंत्री मोदी
वाराणसी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन आस्था, संस्कृति और सभ्यतागत चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि हजार वर्षों के संघर्ष और आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी अडिग खड़ा है। 11 मई को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी अपने लेख में उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल मंदिर नहीं, बल्कि भारत के आत्मबल और पुनर्जागरण का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, के.एम. मुंशी समेत अनेक विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ देशभर के आध्यात्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से सोमनाथ धाम की यात्रा कर भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना का अनुभव करने का आह्वान किया।
