Varanasi UP…क्लियर प्रीमियम वॉटर का नया कैंपेन लॉन्च, डुप्लिकेट ब्रांड्स पर साधा निशाना।

क्लियर प्रीमियम वॉटर का नया कैंपेन लॉन्च, डुप्लिकेट ब्रांड्स पर साधा निशाना।

वाराणसी। बोतलबंद पानी के क्षेत्र में बढ़ते लुकअलाइक ब्रांड्स के बीच क्लियर प्रीमियम वॉटर ने ‘पानी हो तो क्लियर’ नाम से नया कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान में ब्रांड एम्बेसडर Hrithik Roshan के जरिए ग्राहकों को असली और नकली उत्पाद की पहचान करने का संदेश दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि कई नकली ब्रांड बोतल, लेबल और कैप डिजाइन की नकल कर ग्राहकों में भ्रम पैदा कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता, मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन और ऑटोमेटेड प्रक्रिया की नकल संभव नहीं है।

कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ नयन शाह ने कहा कि यह अभियान प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि ग्राहकों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए शुरू किया गया है। वहीं Hrithik Roshan ने कहा कि क्लियर की गुणवत्ता और सुरक्षित पेयजल के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है।

‘पानी हो तो क्लियर’ टैगलाइन के साथ लॉन्च किए गए इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को जागरूक बनाना और असली उत्पाद के प्रति भरोसा मजबूत करना है।

Related posts