Varanasi UP..पलाश के फूलों से बना हर्बल कोम्बुचा, बीएचयू शोध टीम की बड़ी उपलब्धि।

पलाश के फूलों से बना हर्बल कोम्बुचा, बीएचयू शोध टीम की बड़ी उपलब्धि।

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शोध टीम ने पलाश के फूलों से एंटीऑक्सीडेंट युक्त हर्बल कोम्बुचा पेय विकसित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह शोध सीनियर प्रोफेसर एवं प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में किया गया। शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल Food and Humanity में प्रकाशित हुआ है।
शोध में पाया गया कि किण्वन प्रक्रिया के बाद पलाश कोम्बुचा की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता में 22.78 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसमें कई लाभकारी जैविक तत्व भी पाए गए, जो सूजन-रोधी और तंत्रिका तंत्र की सुरक्षा में सहायक माने जाते हैं।
प्रो. राय ने कहा कि यह शोध ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे प्राकृतिक स्वास्थ्य पेयों के वैश्विक बाजार में भारत की मजबूत पहचान बनेगी। साथ ही पलाश जैसे पारंपरिक फूलों के उपयोग से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

Related posts