हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं का सम्मान।
वाराणसी। श्री कृष्ण देव इंटर कॉलेज, मंगारी नेवादा में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा कु. आंचल पटेल को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी, मेडल, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल की कु. शशि यादव (93%) तथा इंटरमीडिएट के अमीषा पटेल एवं सोनू पटेल (दोनों 85%) को भी विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रामाशनी सिंह, उपप्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार सिंह सहित अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
