Raybareli news: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश जारी,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,परिजनों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जुटी खोजबीन में

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज, रायबरेली।

कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी कुसुमा पत्नी पूरनदास ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पूरनदास राजपूत के गुमशुदा होने की सूचना दी है।

परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि पूरनदास राजपूत मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। वह 02 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, मगर उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।

पति के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पूरनदास राजपूत की लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट है। घटना के समय उन्होंने बनियान और काला जैकेट पहन रखा था। उनके सिर के बाल छोटे हैं तथा रंग गोरा है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पूरनदास राजपूत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9569072482 (लवलेश कुमार) एवं 9451965818 (भूतपूर्व प्रधान इसरार अहमद) पर सूचना दें।

वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है।

Related posts