पंडित लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती 14 मई को मनाई जाएगी।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती आगामी 14 मई को उनके पैतृक आवास औरंगाबाद हाउस में शाम 5 बजे मनाई जाएगी।
पूर्व विधान परिषद सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष जयंती कार्यक्रम पारिवारिक वातावरण में उनके सहयोगियों एवं परिजनों के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पंडित लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती बड़े स्तर पर विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
