Varanasi UP…सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: काशी में गूंजा सनातन गौरव का संदेश।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: काशी में गूंजा सनातन गौरव का संदेश।

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सोमनाथ की प्रतिकृति पार्थिव ज्योतिर्लिंग की स्थापना कर जलाभिषेक एवं पूजन भी किया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सोमनाथ और काशी भारत की सनातन चेतना एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” हजार वर्षों की उस आस्था और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे तमाम आक्रमणों के बावजूद मिटाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को निशाना बनाया, लेकिन भारत की आध्यात्मिक चेतना को नहीं तोड़ सके। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम, सोमनाथ, महाकाल लोक और अयोध्या धाम जैसे तीर्थों के पुनरुत्थान की सराहना की।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts