वाराणसी व्यापार मंडल ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय को दी 21 कुर्सियां व 700 लीटर फिनायल।
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत मंगलवार को संस्कृत यूनिवर्सिटी आयुर्वेदिक विभाग हॉस्पिटल एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौकाघाट में मरीजों की सुविधा हेतु 21 कुर्सियां एवं 700 लीटर फिनायल का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय प्रशासन की ओर से डॉ. पूनम द्विवेदी ने सहयोग के लिए व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, पूर्वांचल सर्व समाज जिला अध्यक्ष खुर्शीद बानो, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशाद अली, महामंत्री कविंद्र जायसवाल, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री अरविंद जायसवाल तथा टाउन हॉल गुमटी अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा एवं जनहित के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
