Varanasi UP…रात्रि में महिला पर टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बाइक सीज।

रात्रि में महिला पर टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बाइक सीज।

वाराणसी। थाना कैण्ट पुलिस ने रात्रि में ऑटो से जा रही महिला पर टिप्पणी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को भी सीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आलोक मिश्रा पुत्र शशिकुमार मिश्रा निवासी लेन नंबर-2, शायर माता मंदिर, रमदत्तपुर थाना लालपुर-पाण्डेयपुर वाराणसी तथा आशुतोष सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी महामालपुर, कच्छवां जनपद मिर्जापुर शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक महिला द्वारा वीडियो साझा किया गया था, जिसमें कुछ बाइक सवार युवक भोर के समय ऑटो का पीछा करते हुए महिला पर अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलने के बाद थाना कैण्ट पुलिस ने महिला से संपर्क कर घटना स्थल की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

लगातार जांच के बाद पुलिस टीम ने 12 मई 2026 को रात 9:30 बजे गोलघर चौराहा कचहरी क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अमित कुमार तथा महिला आरक्षी कमल भारती शामिल रहे।

Related posts