पंचक्रोशी यात्रा से पहले धर्मशालाएं अतिक्रमण मुक्त।
नगर निगम ने शिवपुर स्थित रामभट्ट तालाब की तीन धर्मशालाओं से हटाया कब्जा, दोबारा अतिक्रमण पर एफआईआर की चेतावनी
वाराणसी। पंचक्रोशी यात्रा को देखते हुए नगर निगम ने शिवपुर स्थित रामभट्ट तालाब की गोकुल व हनुमान धर्मशालाओं समेत तीन धर्मशालाओं को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। संयुक्त जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद और सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। कब्जाधारियों को 24 घंटे में जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यात्रा के मद्देनजर धर्मशालाओं की सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत कर श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जाएगा।
