जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के चन्दापुर थाना इलाके के दौतरा गांव में एक बुजुर्ग का शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दौतरा गांव निवासी 65 वर्षीय राम आसरे बीते कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। परिजनों का कहना है कि देर रात वह घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद काफी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सुबह घर के पास स्थित कुएं में शव दिखाई देने पर परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर चन्दापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
