Varanasi UP…साजन तिराहे के बड़े नाले का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

साजन तिराहे के बड़े नाले का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

वाराणसी, 13 मई। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने साजन तिराहा स्थित बड़े व गहरे नाले की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए तथा चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से नाले की तल्ली झाड़ सफाई कराने और निकाली गई सिल्ट को 24 घंटे के भीतर निर्धारित स्थान पर हटाने के निर्देश दिए, ताकि स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Related posts