बुद्ध पूर्णिमा पर महिला मंच का जल-सेवा संकल्प
वाराणसी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति (महिला मंच) द्वारा औसानगंज स्थित बुढ़िया माई शीतला मंदिर परिसर में स्थायी वाटर कूलर की स्थापना एवं शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
अध्यक्षा स्मिता लोहिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य में महामंत्री निधि जालान, कोषाध्यक्ष वर्षा सेठ सहित महिला मंच की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के इस मानवीय प्रयास की मुख्य संगठन ने सराहना करते हुए महिला मंच को बधाई एवं साधुवाद दिया।
