Varanasi UP…लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती पारिवारिक माहौल में मनाई गई।

लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती पारिवारिक माहौल में मनाई गई।

वाराणसी, 14 मई। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती उनके पैतृक आवास औरंगाबाद हाउस में पारिवारिक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके साफ-सुथरे राजनीतिक जीवन, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि अगले वर्ष पंडित लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाई जाएगी। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग पंडित विजय शंकर पांडे ने की।

इस दौरान पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts