शीतल कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का पांचवां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

अमेठी/भादर। ब्लाक भादर के पीपरपुर स्थित शीतल कंप्यूटर शिक्षा केंद्र में संस्थान के पांचवें वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संस्थान के मैनेजर आकाश गुप्ता एवं सुलतानपुर शाखा के मैनेजर आनंद गुप्ता रहे। वहीं संस्थान के संचालक राम प्रसाद गुप्ता एवं अमरावती गुप्ता भी समारोह में मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट अरुण आजाद भोजवाल, राम प्रकाश गुप्ता, विजय भोज तथा रविन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव को गोल्ड मेडल, शील्ड एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर अंशु वर्मा तथा तृतीय स्थान पर शिवानी रहीं, जिन्हें मेडल, शील्ड और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोनी गुप्ता, निशु यादव और शिवम को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पूरे समारोह में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। छात्रों एवं अभिभावकों ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आयोजन को सराहनीय बताया।

Related posts