Varanasi UP….मायावती के बयान का ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत।

मायावती के बयान का ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत।

वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष एवं बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा ब्राह्मण समाज के सम्मान एवं स्वाभिमान के पक्ष में दिए गए बयान का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, वर्ग अथवा जाति के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का वाहक रहा है। ऐसे में समाज विशेष के सम्मान की रक्षा हेतु सार्वजनिक रूप से आवाज उठाना एक सकारात्मक एवं जिम्मेदार कदम है।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन सामाजिक सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और सभ्य संवाद हर लोकतांत्रिक दल एवं नेता की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल भविष्य में समाज को बांटने वाली भाषा से बचेंगे तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे।

Related posts