शाबाश छात्रों” कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान।
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को “शाबाश छात्रों” कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल ‘एलआईसी’ ने की।
इस अवसर पर प्रबंधक पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रमुख समाज सेविका ममता अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा कक्षा 1 से 11 तक के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन संजय कुमार मिश्र ने किया।
