Varanasi UP…उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन।

उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन।

09 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक किए प्राप्त, कई छात्रों को विषयों में मिले शत-प्रतिशत अंक।

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का सत्र 2025-26 का सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (कक्षा-12वीं) परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण एवं सराहनीय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष कुल 09 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 31 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया। विशेष उपलब्धि के रूप में सितार विषय में 12 विद्यार्थियों ने, संगीत गायन में 01 विद्यार्थी ने, तबला में 01 विद्यार्थी ने तथा पेंटिंग में 01 विद्यार्थी ने शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रमुख मेधावी विद्यार्थियों में स्पर्श केशरी ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा गजेन्द्र सिंह (93.4%), सोनाक्षी सिंह (92.6%), आयुषी सिंह (91.80%), प्रवीन कुमार (91.40%), दिव्यांशु यादव (91.00%), हर्षिता पाल (90.6%), पुण्य प्रकाश गुप्ता (90.3%) एवं देवांश श्रीवास्तव (90.2%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य सफल विद्यार्थियों में काव्या श्रीवास्तव (89.4%), वरद त्रिपाठी (89.2%), सौम्या सिंह (89.2%), खुशी भारती (88.6%), साहिल सिंह (88.4%), श्रेया सिंह (88.2%), मृणाल सांडिल्य (88.0%), विद्या कुमारी गौतम (87.8%), शिवांश पाठक (87.8%), आकांक्षा यादव (87.2%), श्रेयांश पटेल (87.0%), नैंसी सिंह (87.0%), अभिनव विक्रम सिंह (86.4%), आदित्य कुमार (86.4%), आकाश सिंह (86.4%), उज्ज्वल यादव (86.0%), शगुन मिश्रा (86.0%), श्रद्धा मोदनवाल (85.8%), वैष्णवी सेठ (85.8%), अंशु शर्मा (85.6%), भावना मौर्या (85.6%) एवं नैंसी मिश्रा (85.4%) शामिल रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts