Varanasi UP…नमामि गंगे का मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान।

नमामि गंगे का मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान।

वाराणसी। नमामि गंगे द्वारा गुरुवार को मणिकर्णिका तीर्थ पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान घाट पर फैली गंदगी साफ कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखना सभी का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने लोगों से पवित्र स्थलों पर गंदगी न करने की अपील की। इस अवसर पर आनंद शर्मा, राधा शर्मा, विवेक शर्मा, अवंतिका शर्मा, कृतिका शर्मा, आयांश शर्मा व रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे

Related posts