महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।
वाराणसी। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में “महिलाओं में वित्तीय साक्षरता हेतु जागरूकता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को धन प्रबंधन, बचत, निवेश, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई एवं ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने कहा कि वित्तीय साक्षरता महिलाओं को आत्मविश्वासी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने डिजिटल बैंकिंग, शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फंड में सुरक्षित निवेश की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. निशा सिंह ने महिलाओं के लिए नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनंजय विश्वकर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आयुष कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
