काशी प्रीमियर लीग में “लखनऊ नवाब” टीम का अनावरण।
डॉ. विनीत वर्मा बने टीम स्वामी, देशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच।
वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL) के तहत आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लीग प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए “लखनऊ नवाब” टीम का आधिकारिक अनावरण किया। टीम की स्वामित्व जिम्मेदारी ग्रीन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनीत वर्मा को सौंपी गई।
आगामी सत्र में यह टीम काशी प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। लीग का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें।
काशी प्रीमियर लीग लगातार विभिन्न शहरों में चयन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। लीग जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनती जा रही है।
लीग प्रबंधन के अनुसार, काशी प्रीमियर लीग खिलाड़ियों को अवसर, पहचान और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। यह पहल भारतीय क्रिकेट के जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवालl ने टीम स्वामी डॉ. विनीत वर्मा को सम्मानित कर शुभकामनाएं
