शोभा कुशवाहा बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रवेश मंत्री।
लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शोभा कुशवाहा को महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रवेश मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि शोभा कुशवाहा के अनुभव और सक्रियता से महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दीं।
