Raibreli up:पुलिस व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, एसपी ने 6 नई बाइक पीआरवी को दिखाई हरी झंडी

रोहित मिश्रा रायबरेली

 

जिला रिपोर्टर

रायबरेली। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं तेज बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मंगलवार को 6 नई दो पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन बाइक पीआरवी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनाती के लिए भेजा गया।एसपी रवि कुमार ने बताया कि दो पहिया पीआरवी शुरू होने से पुलिस का रिस्पांस टाइम पहले की तुलना में काफी कम होगा।

विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अब तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में आम जनता को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी।उन्होंने यह भी कहा कि बाइक पीआरवी अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Related posts