धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पर एक आवेदक द्वारा अपनी पत्नी की गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक श्रीमती किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी, महिला आरक्षी पूनम, रिक्रूट महिला आरक्षी कोमल देवी तथा रिक्रूट आरक्षी परमवीर द्वारा अथक प्रयास किए गए। टीम की मेहनत से प्रार्थी की पत्नी सकुशल वापस आ गई।
इसके बाद दोनों पक्षों को मिशन शक्ति टीम द्वारा समझाया-बुझाया गया। बातचीत के दौरान प्रार्थी ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह-समझौते पर राजी हो गए।
आवेदिका द्वारा किसी प्रकार की अन्य कानूनी कार्रवाई से इनकार किया गया। इसके बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी अपने घर चले गए तथा मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
