Varanasi UP…एआई से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : आईयूसीटीई में ऑनलाइन कार्यशाला।

एआई से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : आईयूसीटीई में ऑनलाइन कार्यशाला।

वाराणसी, 21 मई। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के चौथे दिन डॉ. आनंद के. ठाकुर ने एआई आधारित पाठ्यक्रम निर्माण और लेसन प्लानिंग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एआई की मदद से छात्रों की क्षमता और सीखने की गति के अनुसार सिलेबस तैयार किया जा रहा है, जिससे शिक्षा अधिक रोचक और प्रभावी बन रही है।

उन्होंने बताया कि मैजिकस्कूल, डिफिट और एडुएड जैसे एआई प्लेटफॉर्म शिक्षकों को बेहतर लेसन प्लानिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम प्रो. प्रेम नारायण सिंह एवं प्रो. आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। संयोजन डॉ. कुशाग्री सिंह कर रही हैं।

Related posts