वाराणसी किराना व्यापार समिति कतुआपुरा विशेश्वरगंज का चुनाव संपन्न।
वाराणसी। वाराणसी किराना व्यापार समिति, कतुआपुरा विशेश्वरगंज, वाराणसी का चुनाव आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रहरी, महामंत्री पद पर नारायण केसरी तथा ऊषाधीश पद पर राजीव जाजोदिया विजयी घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी तथा समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
