राजीव गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित।
वाराणसी, 21 मई। इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की 36वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति का जनक, दूरदर्शी नेता और युवाओं को नई दिशा देने वाला व्यक्तित्व बताया।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने अल्प राजनीतिक जीवन में देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया तथा राजनीति में शुचिता और मर्यादा बनाए रखी। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता पंडित विजय शंकर पांडे ने तथा संचालन बैजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान राधेलाल एडवोकेट, आनंद सिंह, विजय कृष्ण राय अन्नू, आनंद मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, मनोज चौबे सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
