Varanasi UP…कज्जाकपुरा में सीवर लाइन की मांग को लेकर सपाइयों का जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन।

कज्जाकपुरा में सीवर लाइन की मांग को लेकर सपाइयों का जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन।l

वाराणसी, कज्जाकपुरा आरओबी के पास नई सीवर पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भेलूपुर स्थित जलकल विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

सपा नेता किशन दीक्षित और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों और निरीक्षणों के बावजूद अब तक सीवर लाइन नहीं डाली गई।

जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह ने आश्वासन दिया कि नई सीवर पाइप लाइन के लिए जल्द टेंडर जारी कर 14 जून तक कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Related posts