महिला सुरक्षा और हिन्दू जागरूकता को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी राष्ट्रीय युवा वाहिनी
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला ने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, हिन्दू जागरूकता एवं बेटी सम्मान को लेकर देशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, विधिक सहायता शिविर, महिला सम्मान यात्रा एवं हिन्दू जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, महिलाओं को सशक्त बनाना तथा सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
