मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा का 11वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
“नव नेतृत्व के साथ, नए संकल्प की ऊंचाइयों की ओर” थी कार्यक्रम की थीम।
वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा द्वारा 11वें शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन गुरुवार को सामने घाट स्थित होटल रुद्र गंगा में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, मंच के सदस्यों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी वेदिका बाजोरिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन पालड़ीवाल रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कुमारी आलिया अग्रवाल ने “दा बर्निंग घाट” विषय पर सुंदर प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। मंच की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।
वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आयुषी अग्रवाल को अध्यक्ष, कृतिका गोयल को कोषाध्यक्ष तथा नीता गोयनका को सचिव का दायित्व सौंपा गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष आयुषी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह वर्ष “सेवा और समर्पण” का वर्ष होगा। शाखा द्वारा नए एवं प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के साथ-साथ सदस्यों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाखा आम जनमानस के हित में विभिन्न सेवा प्रकल्प भी संचालित करेगी तथा अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रांत के संयुक्त मंत्री पद पर कार्य करते हुए प्राप्त अनुभव के आधार पर वे अध्यक्ष पद के दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “नव नेतृत्व के साथ, नए संकल्प की ऊंचाइयों की ओर” रहा। समारोह में सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त सचिव नीता गोयनका ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह की संयोजक शिप्रा अग्रवाल एवं सुजाता बाजोरिया रहीं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनीता गिनोडिया, प्रीति केजरीवाल, किरन रातेरिया, पूनम केजरीवाल, शीला जयपुरिया, रीना तुलस्यान, आभा भुआलका, रीता अग्रवाल, सुजाता बाजोरिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
