Varanasi UP….डॉक्टर v/s इन्फ्लुएंसर” पर पब्लिक फोरम 24 मई को।

डॉक्टर v/s इन्फ्लुएंसर” पर पब्लिक फोरम 24 मई को।

वाराणसी। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी भ्रामक सलाहों के बीच सही जानकारी देने के उद्देश्य से डॉ. दीपाली गुप्ता

“डॉक्टर vs इन्फ्लुएंसर: ब्यूटी, हेल्थ और आइडेंटिटी पर अनफ़िल्टर्ड बातचीत”_ शीर्षक से पब्लिक फोरम आयोजित कर रही हैं। 

यह कार्यक्रम रविवार, 24 मई को शाम 5 से 7 बजे तक आशीर्वाद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महमूरगंज में होगा। 

24+ वर्षों के अनुभव वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि फोरम में स्किनकेयर, वेट लॉस ट्रेंड्स, इंटिमेट वेलनेस और महिला स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साथ खुली बातचीत होगी। इसका उद्देश्य फैक्ट्स और फैड्स के बीच फर्क समझाकर महिलाओं को सही निर्णय लेने में मदद करना है।

कार्यक्रम सभी के लिए खुला है। आयोजकों ने श्रोताओं से जीवनसाथी के साथ आने का आग्रह किया है।

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने अपील की है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागिता करें एवं लाभान्वित हो व कॉफ़ी विथ जेएसके डॉ दीपाली गुप्ता मे शामिल हो 

कार्यक्रम के तहत सभी जेएसके समन्वयक CA रश्मि केशरवानी, युक्ति गुप्ता, रवि सारडा, इंदु सिंह, प्रेम केशरी, CA राहुल सिंह, प्रिया जायसवाल, समृद्ध गुप्ता, अमृता सिंह, प्रदीप मल्होत्रा, अरविन्द जैन ने सभी को आमंत्रित किया है

Related posts