Raybareli News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से कई घरों में भारी नुक़सान खाने के साथ ही ग्रहस्ती जलकर राख

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सलोन रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कई घरों के छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया।आग से छप्पर अनाज गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बता दें घटना क्षेत्र के पूरे मियां मजरे सूची की है।

जहां रविवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग की चपेट में कई घर आ गए ग्रामीणों ने आग बूझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से माता फेर पकंज अर्जुन प्रकाश, फूलचंद सुर्जकली समेत कई घरों के घप्पर व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो व लेखपाल ने बताया की सभी घरों के नुक़सान का आकलन कर शासन को भेजकर पीड़ित परिवारों को मदद दिलाई जाएगी।

Related posts